पोटका : सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार को थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में मुखिया पानो सरदार, मुखिया बाघराय सोरेन समेत शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे . बैठक को संबोधित करते थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने कहा कि पर्व त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हो, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन के साथ साथ आमलोगों की भी है . (नीचे भी पढे)

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां जहां सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है. सभी कमिटी अपने अध्यक्ष एवं अन्य कमिटी की सूची थाना में जमा कराना सुनिश्चित करने का कष्ट करें . उन्होंने कहा कि आज के बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा मोटरसाइकिल राइडिंग को लेकर लगातार हो रही दुर्घटना पर चिंता जाहिर की है. इस पर पूर्व में ही प्रशासन का ध्यान है जल्द ही बाइक राइडिंग को लेकर प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाएगा जो भी बाइक राइडर्स पकड़े जाएंगे. प्रशासन उनपर कड़ाई से निपटने को पूरी तरह तैयार है .बैठक में ग्रामप्रधान सुबल चंद्र भगत,इम्तियाज अहमद,हराधन मुंडा,मंसूर आलम,गणेश भगत,मृगेंद्र भगत,रामदे हेम्ब्रम, मधुसूदन मुर्मू,अरूप मंडल, आस्तिक सरदार आदि उपस्थित थे.











