
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के सालवनी गांव में एसपी क्लब जवान जुमीद गांवता सालबनी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतिजोगिता आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पश्चिम बंगाल के जावय स्पोर्टिंग एकादश और गांवता स्पोर्टिंग एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर बंगाल की टीम ने कब्जा जमाया. फाइनल मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोक प्रिय खेल है. खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है. कहा कि युवा खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे.
मौके पर विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया. मौके पर झामुमो जिला सहसचिव धनजंय करुणामय,मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू,ग्रामप्रधान सिंघराय मांडी,बुबाई दास,अमर हांसदा,टिटून नंदी,अमीर पोलाई,सुरेन मुर्मू,धानी मुर्मू,लखन मांडी,राहुल महतो,रूपा दास, कमेटी के दिलीप मुर्मू,सुमन मांडी,कालीपद मुर्मू,बड़ हांसदा,जदुनाथ मांडी,श्याम चरण मांडी,जलेश्वर मुर्मू,गुरुचरण मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.




