
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की बैठक हुई. बैठक में बैंकवार,शाखावार क्रेडिट प्लान, पीएम किसान, डेयरी, मछली पालन, एसएमजी क्रेडिट लिंकेज एवं अन्य कृषि क्रियालाप से संबंधित़ ऋण आवेदन का शाखा में अधिक दिनों तक लंबित रहने के कारणों, स्वयं सेवक समूह के क्रेडिट लिंकेज हेतु जेएसएलपीएस प्रतिनिधि और बैंक के बीच सामंजस्य में आ रही परेशानियों का निराकरण़, ऋण आवेदन का त्वरित निष्पादन आदि विषयों पर प्रखंड स्तरीय विभागों और बैंकों के बीच तालमेल बढाने, क्षेत्र के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करने, पीएमईजीपी के लंबित आवेदन का निष्पादन, मुद्रा ऋण की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा योजना, वित्तीय समावेशन, डीबीटी हेतु स्कूली बच्चों, मनरेगा लाभुक, प्रवासी मजदूरों आदि के खाते का आधार सीडिंग आदि विषयों को लेकर चर्चा कि गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दी.बैठक में प्रखंड अन्तर्गत सभी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे.




