जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके मुसाबनी सीआरपीएफ 193 बटालियन के जवान इंद्रजीत सिंह (41) की सोमवार शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया. मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई और शव को पैतृक गांव राजस्थान रवाना किया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार दो दिन पहले ही जवान अपने पैतृक गांव राजस्थान के हनुमानगढ़ से मुसाबनी लौटे थे. रविवार को रिश्तेदार के घर रहकर सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन किया था. तभी शाम में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. (नीचे भी पढ़ें)
जवान को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम विदाई देकर पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया है.




