गालूडीह: बनकाटी पंचायत के जगन्नाथपुर स्टेडियम परिसर में मंगलवार को झामुमो के बनकाटी पंचायत कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पंचायत के मुख्य संयोजक जुझार सोरेन ने की. बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली के प्रभारी दुर्गाचरण मुर्मू की उपस्थिति में पंचायत के नेता, कार्यकर्ता और सदस्य शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)
सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. कारू हेंब्रम को अध्यक्ष, संदीप महतो सचिव, दुर्गा हांसदा कोषाध्यक्ष, मुचीराम बेसरा उपाध्यक्ष, सह सचिव पद पर भीमचंद्र सोरेन और उमाकांत सिंह, संगठन सचिव अनिल मार्डी और सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संतोष महतो को सौंपी गयी. मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.



