रांची: झारखड एसीबी को बहुत बड़ी सफलता मिली है. एसीबी ने तमाड़ के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत को दस हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर सरकारी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप थे.इस संबंध में एसीबी ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के पीडीएस दुकानदार धनंजय साहू ने लिखित आवेदन दिया था. आवेदन में उन्होंने कहा था कि उनका पैतृक गांव परसा में है. उनके नाम से एक सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान है. यह दुकान संयुक्त बिहार के समय से चली आ रही है.(नीचे भी पढ़े)
तमाड़ प्रखंड में अभिजीत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में है. सभी दुकानों से प्रति माह तीन हजार वसूली कर रहे थे. शिकायतकर्ता ने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी होली से पहले दुकान आए थे और पीडीएस दुकान चलाने के लिए रिश्वत की मांग की. शिकायत के बाद एसीबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की. इस मामले में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी. जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया.



