बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की सिरबोई गांव निवासी झामुमो कार्यकर्ता मंगल मुर्मू विगत कई दिनों से बीमार चल रहे है. वे चल फिर भी नहीं पा रहे है. उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. आर्थिक कमी के कारण मंगल अपना बेहतर इलाज भी नही करा पा रहे है. इसकी सूचना मिलने पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान मंगल मुर्मू से मिलने उनके घर पहुंचे और उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली.(नीचे भी पढे)
आदित्य प्रधान ने श्री मुर्मू को बेहतर इलाज करवाने के लिए उन्हें नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया. श्री प्रधान ने उन्हें आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में वे उनके साथ है और वह आगे भी उन्हें यथासंभव सहयोग करेंगे. मौके पर केन्द्रीय समिति सदस्य ललित मांडी,अनुप नायेक समेत अन्य उपस्थित थे.



