अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूनम नर्सिंग होम में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. वही इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची एवं लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. वहीं अस्पताल के डॉक्टर रवि, नर्स व अन्य कर्मी फरार हो गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मृतका के भाई का कहना है कि उन्होंने कल ही अपनी बहन पूनम को नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. इसके बाद डॉक्टरों ने मलेरिया, डेंगू व अन्य जांच के लिए 2000 रुपये भी लिये. फिर शाम 4 बजे डॉक्टर रवि ने कहा कि उसे ब्लड चढ़ाना होगा. परंतु ब्लड बैंक बंद रहने एवं रात हो जाने के कारण ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पायी तो डॉक्टरों ने कहा कि सुबह तक हम इन्हें दवा देकर रखते हैं.(नीचे भी पढ़ें)

उसने बताया कि आज सुबह जब वह अस्पताल पहुंचा तब तक उसकी बहन बिल्कुल ठीक थी. इस बीच वह नाश्ता लेने के लिए वहां से निकला उसके बाद उसकी बहन को किसी ने कोई इंजेक्शन दिया, जिसके बाद वह 15 मिनट तक छटपटाती तड़पती रही और फिर उसकी मृत्यु हो गई. इसके बाद परिजनों एवं अन्य लोगों ने भी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वहां हंगामा किया. बताया गया कि वहां कार्यरत डॉक्टर रवि एवं कंपाउंडरों फर्जी होने का आरोप है, जिन्हें इलाज का कुछ भी पता नहीं है. सही तरह से इलाज नहीं होने के कारण ही महिला की जान चली गयी.



