
जमशेदपुरः जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के सुफल भालकी गांव की 17 वर्षीय नाबालिग बीते 21 नवंबर से घर से गायब है. युवती की मां काकोली महतो ने पंकज महतो नामक युवक पर अपनी नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोवाली थाने में मामला दर्ज कराया. 20 दिन बीतने को हैं अबतक युवती का सुराग हाथ नहीं लगा है.(नीचे भी पढ़े)
इधर बीते 7 दिसंबर केस उठाने की धमकी देते हुए एक फोन आने की जानकारी युवती की मां ने कोवाली थाने में दर्ज कराया है. बावजूद इसके कोई कार्यवाई ना होता देख युवती की मां बुधवार को ग्रामीण एसपी से मुलाकात कर अपनी बेटी के सकुशल वापसी संबंधी गुहार लगाते हुए एक मांग पत्र सौंपा है. (नीचे भी पढ़े)
इसके माध्यम से काकोली महतो ने बताया, कि पिछले 20 दिनों से अपनी बेटी को लेकर चिंतित हूं. स्थानीय थाना द्वारा भी कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है. अब तो केस उठाने को लेकर दबाव भी बनाया जा रहा है. उन्होंने ग्रामीण एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.





