
जमशेदपुरः नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में नियमित टीकाकरण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में नियमित टीकाकरण को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी. हरेक जिले में नियमित टीकाकऱण के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए गुणवत्ता में सुधार करते कार्य करना है. (नीचे भी पढे)
इस संबंध में आरसीएच पदाधिकारी ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण नियमित टीकाकऱण में बाधित आ गयी थी. अब कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होते ही पूरी क्षमता के साथ नियमित टीकाकरण को शुरु करना है. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण व्यवस्था को सुदृढ करना है. कार्यशाला में जिले के आरसीएच पदाधिकारी समेत सभी एएनएम,स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे.





