
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की तेड़ंगा पंचायत भवन परिसर में राज्य सरकार अंतर्गत श्रम विभाग ने मजदूरों के बीच वस्त्र का वितरण किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी उपस्थित थे. पंचायत भवन में राज्य सरकार के अंतर्गत श्रम विभाग के द्वारा ग्रामीण महिला और पुरुषों के बीच साड़ी और पैंट- शर्ट का वितरण किया गया.
जिला परिषद बाघराय मार्डी ने वस्त्र वितरण कर संबोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग के द्वारा बनाए गए लेबर कार्ड के फायदे के बारे में जानकारी दी.उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो पंचायत के जन प्रतिनिधियों को अवगत करायें जल्द निदान करने का प्रयास किया जाएगा. कहा कि ग्रामीण पंचायत के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभायें. मौके पर पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन ने भी संबोधित किया.मौके पर प्रमुख पानमुनी मुर्मू, उपमुखिया सालगे मुर्मू, वार्ड सदस्य तुरी मुंडा, सुभाष पूर्ति, गायत्री सिंह, दुलारी टुडू , श्रामिक मित्र सबिता पातार, श्रीमति कलिंदी समेत अन्य ग्रामिण उपस्थित थे.




