
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा शिव मंदिर में मई महीने निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा. इसको लेकर तैयारी तेज हो गयी है. इधर रथ निर्माण को लेकर शिव शक्ति संघ के सचिव सह पुजारी ददन पांडे एवं उनके दोनों पुत्रों ने मंत्रोचार के द्वारा भगवान जगन्नाथ समेत सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर निर्माण का कार्य विधिवत शुरू किया. इस अवसर पर मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे, अमित पांडेय समेत भकतजन उपस्थित थे.



