जादूगोड़ा : जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार रसोई गैस की आपूर्ति करने में अक्षम साबित हो रहा है. आलम यह है कि लोग पांच किलो का गैस सिलेंडर बढ़े हुए दाम (580 रुपये) में खरीदने को विवश हैं. इस बाबत जादूगोड़ा मोड़ चौक के गैस उपभोक्ता देवाशीष मंडल ने बताया कि गैस बुकिंग का पेमेंट होने के बाद भी आज दर्जनों लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने से निराश लौटना पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर लोगो में यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार के खिलाफ नाराजगी देखी गई. देवाशीष मंडल ने कहा कि गैस लेने के लिए यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता सोमवार को 11 बजे भंडार पहुंचे तो पर्ची भी कट गई, पैसा भी जमा हो गया, लेकिन घरेलू गैस नहीं मिली. पांच किलो का गैस सिलेंडर, जिसकी कीमत बीते जनवरी माह में 330 रुपये थी, अब बढ़ाकर 580 रुपये में कॉमर्शियल रेट पर बेचा जा रहा है. बहरहाल गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ता भारत गैस के बदले अन्य कंपनी की ओर रुख करने को विवश हैं.




