रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति आगामी 21 मार्च को शाम 4:00 बजे बिरसा मंदिर मैदान, पुराना सीतारामडेरा (जमशेदपुर) में भव्य सरहुल महोत्सव का आयोजन करेगा. आयोजन समिति कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों में जुटी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदलाल पातर के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव, नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य रामलाल मुंडा को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर कृष्णा सांडिल, संतोष सामंत, रामू सांडिल, विनोद शंख, रघुनाथ मुंडा, मनोज नाग, अर्जुन मुंडा समेत कई समाज के सदस्य उपस्थित थे. आयोजन समिति ने बताया कि सरहुल महोत्सव को पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है.




