गालूडीह : क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारीसाई परिसर में इन दिनों विभिन्न किस्म के आम की खुशबू फैल रही है. यहां 50-70 रुपये प्रति किलो की दर से आम की बिक्री हो रही है. आम की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने लग रहे हैं. ज्ञात हो कि अनुसंधान केंद्र का आम विख्यात है. यहां के आम को लोग काफी पसंद करते हैं. बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, घाटशिला, गालूडीह, जादूगोड़ा व जमशेदपुर से भी लोग आम खरीदने आते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्र के बड़े भू-भाग में सैकड़ों पेड़ों पर फल लदे हैं. केंद्र में लंगड़ा (मालदह), फजली, आम्रपाली, कृष्णा भोग, दशहरी आदि किस्म के आमों के पेड़ हैं. कुछ दिन पहले केंद्र के सह निदेशक डॉ एन सलाम ने आम के लिए टेंडर निकाला था. इस बार रांची निवासी आज़ाद अनवर ने 1 लाख 72 हजार 600 रुपये में आम बागान का टेंडर लिया है. वे आम तोड़कर केंद्र से बेच रहे हैं.





