• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rail yard accident case : टाटानगर रेल यार्ड हादसा मामले में दो दौर की वार्ता के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा, 50 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे यार्ड में कार्य के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे युवा तकनीशियन आशीष माझी की मौत के मामले में रेलवे प्रशासन और परिजनों के बीच गतिरोध लगातार बना हुआ है. मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर अब तक हुई दो दौर की वार्ता भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है तथा परिजनों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार को एरिया रेल मैनेजर (एआरएम) समीर सौरभ की अध्यक्षता में रेल अधिकारियों, मृतक के परिजनों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई. करीब दो घंटे तक चली बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई, लेकिन मुआवजे की राशि, नौकरी और अन्य मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका. इससे पहले भी हुई एक दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी. लगातार दो बार वार्ती विफल होने से परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

मृतक के परिजनों ने रेल प्रशासन के समक्ष परिवार के एक सदस्य को रेलवे में स्थायी नौकरी एवं कम से कम 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग रखी है. उनका कहना है कि हादसा रेलवे परिसर में ड्यूटी के दौरान हुआ है, इसलिए मृतक के परिवार की पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन को लेनी चाहिए. बैठक में रेल प्रशासन ने आर्थिक सहायता और अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के विषय पर सकारात्मक रुख तो दिखाया, लेकिन किसी भी मांग पर स्पष्ट और लिखित आश्वासन नहीं दिया. इसी कारण बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई. परिजनों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर रेल प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आशीष माझी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. परिजनों का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन से उन्हें संतोष नहीं होगा और लिखित रूप में मुआवजा एवं नौकरी की घोषणा के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

मामले को लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है. परिजनों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो रेलवे का गेट जाम, धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है और स्थानीय जन प्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर परिवार के समर्थन में उतर आए हैं. जिला पार्षद कुसुम पुर्ती ने कहा कि रेल प्रशासन के साथ दो-दो बार वार्ता होने के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं निकलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा और उचित मुआवजा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक परिवार को सम्मानजनक मुआवजा और रोजगार की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि परसूडीह के शंकरपुर निवासी आशीष माझी 30 मई को टाटानगर स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की छत पर लगे एसी सिस्टम की मरम्मत का कार्य कर रहे थे. उसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए थे. घटना के बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video

August 3, 2026
Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित
खबर

Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित

August 2, 2026
Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा
खबर

Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

August 2, 2026
Next Post
Andhra Pradesh big incident- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

Andhra Pradesh big incident- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

Jamshedpur jugsalai rajsthan shiv mandir vyajhyan : जुगसलाई राजस्थान शिवमंदिर में पं विजय शंकर मेहता का व्याख्यान हुआ संपन्न, पं मेहता ने कहा – परिवार नहीं बचा तो बारूद का ढेर बन जाएगा सारा विकास

Jamshedpur jugsalai rajsthan shiv mandir vyajhyan : जुगसलाई राजस्थान शिवमंदिर में पं विजय शंकर मेहता का व्याख्यान हुआ संपन्न, पं मेहता ने कहा - परिवार नहीं बचा तो बारूद का ढेर बन जाएगा सारा विकास

jamshedpur bhagwat katha-भगवान श्रीकृष्ण संग रूकमणी विवाह की कथा सुन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु,बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का छठवां दिन

jamshedpur bhagwat katha-भगवान श्रीकृष्ण संग रूकमणी विवाह की कथा सुन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु,बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का छठवां दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News