विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है. प्लांट के अंदर काम के दौरान भारी मात्रा में खौलता हुआ लिक्विड स्टील (पिघला हुआ लोहा) उठाते समय यह हादसा हुआ. इस भीषण हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत की खबर है. कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं. जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 को हीट एफजी विभाग में उस समय हुआ, जब क्रेन के जरिए खौलते हुए लिक्विड स्टील को ऊपर उठाया जा रहा था. (नीचे भी पढ़े)
बताया जा रहा है कि लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक ऊंचे तापमान पर उबल रहे इस मेटल लिक्विड का लैडल (बड़ा पात्र) अचानक अनियंत्रित होकर हिल गया, जिससे खौलता हुआ गर्म स्टील वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा. स्टील लिक्विड गिरते ही मजदूर डर कर भाग गए. करीब 8 मजदूरों की मौत हो गयी है. जबकि कई मजदूरों के झुलसने की खबर है. स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.राहत बचाव कार्य भी जारी है.







