
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है. स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के उच्च मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है. इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुरिया को राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड समिति द्वारा चुना गया है. विदित हो कि वर्ष 2019-20 को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुरिया को कायाकल्प अवार्ड मिला था. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया के प्रभारी ओ पी चौधरी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी और कर्मचारीयों के प्रयास और क्षेत्र की जनता की सहयोग से आज राज्य स्तरीय सर्वश्रे्ठ अवार्ड मानुषमुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्राप्त हुआ है.कहा कि केन्द्र में आगे भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दी जाएगी.












