चाकुलिया: आदिम झारखंड वैष्णव (बैरागी) समिति का महा सम्मेलन सह वैष्णव मिलन तीर्थ आगामी 5 फरवरी को डोमजुड़ी के ग्रीन सिटी में आयोजित किया गया है. सम्मेलन में वैष्णव समाज के लोगों को आमंत्रित करने के लिए सोमवार को केन्द्रीय समिति के सदस्य फनी भूषण दास, गुरूपदो दास, शक्तिपदो दास, सुंदरलाल दास चाकुलिया पहुंचकर समाज के पतित पावन दास, बुबाई दास समेत अन्य लोगों से मिलकर सम्मेलन में आने का आमंत्रण पत्र दिया. साथ ही अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही.











