चाकुलिया: चाकुलिया वन विभाग कार्यालय परिसर में सोमवार की शाम मानव- हाथी द्वन्द रोकथाम को लेकर विधायक समीर महंती की अध्यक्षता में ग्रामीण और वन पदाधिकारी की बैठक हुई. इस बैठक में ग्रामीणों ने हाथियों के कारण विगत वर्षों से हो रही परेशानियों को जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी के समक्ष रखकर समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाए ताकि किसी भी ग्रामीण को जान माल की क्षति ना हो. ग्रामीणों ने मांग किया की विभाग क्षेत्र को चिन्हित कर हाथी कॉरिडोर बनाकर हाथियों को रखें, इससे सभी को सहूलियत होगी. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि वन विभाग पदाधिकारी हाथी प्रभावित गांव को चिन्हित कर ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने के लिए सामग्रियों का वितरण करें और एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और उसमें ग्रामीण और पदाधिकारी के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ें ताकि लोगों को समय रहते क्षेत्र में हाथी होने की सूचना मिल सके. विधायक ने कहा कि हाथियों के लिए जंगल में जगह जगह जलाशय की व्यवस्था करें.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि हाथी प्रभावित गांव में सोलर लाईट लगवाएं ताकि ग्रामीणों को रात के अंधेरे में भी हाथी को देख सके. बैठक को संबोधित करते हुए डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि बैठक में आए सुझाव पर विभाग द्वारा जल्द ही पहल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हाथी से मृत या हाथियों से हुई क्षतिपूर्ति किसी का भी मुआवजा राशि नहीं छुटेगा. ग्रामीण वन विभाग पर विश्वास रखें और आपसी सामंजस्य बनाएं रखें तभी इस समस्या से उबर पाएंगें. कहा कि ग्रामीण हाथी के आने जाने की सूचना विभाग को दे विभाग द्वारा जरूर सहयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता रहेगी कि अब किसी की जान ना जाए और किसी का घर क्षतिग्रस्त ना हो. फसल की बर्बादी का भरपाई हो सकता है पर किसी की जीवन का नही. कहा कि ग्रामीण हाथी को देखने के लिए भीड़ ना लगाएं, हाथी को शांति से गुजरने दे, उसके साथ छेड़छाड़ ना करें. (नीचे भी पढ़े)
कहा कि चाकुलिया से दलमा के बीच काफी स्थान है और कहा की हाथी दलमा में नहीं रह रहा है. वहां हाथियों को भोजन की कमी हो गया है जिस कारण हाथियों की संख्या दलमा में कम है और इधर उधर भटक रहे है. डीएफओ ने लोगों से आग्रह किया है कि ग्रामीण हाथी के पीछे ना जाएं और ना ही हाथियों को छेड़े इससे हाथी उग्र हो जाते हैं और हमला करते हैं. ग्रामीण हाथी की सूचना विभाग को दे, विभाग के कर्मी द्वारा जल्द पहल किया जाएगा. उन्होंने पंचायत के मुखिया से कहा की हाथी प्रभावित क्षेत्र के पंचायत के जन प्रतिनिधि तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए स्थल का चयन कर विभाग को दे जल्द सूचित करें ताकि इस मामले को जल्द से जल्द से निदान किया जा सके. इस मौके पर मुसाबनी के रेंजर, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया मोहन सोरेन, आलोबती बास्के, दाखिल किस्कू, गौतम दास, राजा बारीक, राम बास्के, मदन हेम्ब्रम, बद्रीनाथ किस्कू, मादो टुडू, कमलेश पाल, सौरभ पाल, विजय गोस्वामी, विक्रम मांडी, रामदास हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




