
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की वरडीकानपुर-कालापाथर पंचायत के मधुपुर गांव के साल जंगलों से विगत कई दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा साल पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही थी इसकी सूचना वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को मिलने पर समिति के सदस्यों ने जंगल में पहरेदारी को तेज कर दिया है। मंगलवार की दोपहर जंगल में अज्ञात लोगों द्वारा 10 साल पेड़ की कटाई कर रोला ले जाने के लिए जंगल में रखा गया था। जंगल की और वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को आता देख पेड़ काटने वाले लोग वहां से भाग निकले। वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने 10 रोलों को जब्त कर गांव लाए हैं। समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न मुंडा और सचिव चंडी चरण मुंडा ने बताया कि साल पेड़ काटने की सूचना और वन सुरक्षा समिति द्वारा जप्त किए गए रोलें की जानकारी वन विभाग के पदाधिकारियों को दी गई है। मौके पर श्रीमंत मुंडा महीराम मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।












