चाकुलिया: बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने गुरुवार को विधानसभा सत्र में बहरागोड़ा में निर्मित ट्रॉमा सेंटर का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों की व्यवस्था कराने और ट्रांमा सेंटर को चालू कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आए दिन एनएच पर सड़क दुर्घटना होती रहती है और ट्रॉमा सेंटर में समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण लोगों की मौत होती है. ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सुविधा बहाल हो तो क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं विधायक ने गुड़ाबांदा प्रखंड में एकलव्य विद्यालय भवन 56 प्रतिशत बनकर तैयार है परंतु देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो रहा है. विधायक ने कहा कि गुड़ाबांदा प्रखंड उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है और विकास से दूर है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने की जरूरत है. उन्होंने सरकार से मांग किया है कि जल्द से जल्द भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो और वहां पठन पाठन शुरू हो. इस पर विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने आश्वस्त किया कि जुलाई माह तक गुड़ाबांदा प्रखंड में एकलव्य विद्यालय में पठन पाठन शुरू कर दिया जाएगा.



