चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने नपं के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के मुद्दे को लेकर बैठक की. बैठक में नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की बिजली, पानी, नाली, सड़क समेत अन्य समस्याओं को विधायक के समक्ष रखकर समाधान करने की मांग की है. बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स की दर में बढ़ोतरी की गई है इससे आम जनता त्रस्त है. विधायक ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस मुद्दे को लेकर विभाग के मंत्री से मिलकर समाधान करने की मांग करेंगे. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में अभी भी ऐसे कई गांव है जहां सप्लाई पानी पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है और समुचित विकास नहीं हो पाया है. इसपर विधायक श्री मोहंती ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सूची बनाकर उक्त गांवों में सप्लाई पानी पहुंचाने का काम करें. भविष्य में पेयजल की संकट नगर पंचायत क्षेत्र में ना हो इसके लिए श्यामसुंदरपुर स्वर्णरेखा नदी से पाइप लाइन बिछाकर पानी लाने पर चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया की इसपर एक प्रपोजल बनाकर विभाग आगे भेजें इसपर वे मंत्री से मिलकर स्वीकृति दिलाने में पहल करेंगे. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नपं क्षेत्र के जुगिपाड़ा स्थित रंकिणी मंदिर के पास और मिस्त्रीपाड़ा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की है और पक्का घाट तालाब और राजबांध तालाब जिर्णोद्धार कराने की मांग की है. बैठक में विधायक ने कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने की बात कहीं है ताकि क्षेत्र स्वच्छ रहें. हर गली मुहल्लों और दुकान के पास डस्टबीन की व्यवस्था की जाएं और प्रचार प्रसार कर लोगों तक संदेश पहुंचाया जाएं की सभी डस्टबीन का उपयोग करें और कचरा फैलाने पर संबंधित लोगों से जुर्माना वसूला जाएं तभी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान सफल हो पाएगा. मौके पर नपं के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पार्षद शतदल महतो, मो गुलाब, मलय रूहीदास, मौसमी मल्लिक कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, नगर प्रबंधक अनंत खलखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता मीता राय, रोहित लकड़ा, अनीष कुमार, टैक्स इंस्पेक्टर बरिंदर उरांव, अमित मिश्रा, असीम नाथ समेत अन्य उपस्थित थे.







