पोटका : पोटका प्रखंड के हाता तिरिंग राष्ट्रीय उच्च पथ 220 अंतर्राज्यीय सड़क निर्माण कार्य जो महीनों से बंद पड़ा था, झामुमो के आंदोलन के बाद बुधवार से निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है . विदित हो कि झारखंड को ओड़िशा से जोड़ने वाली यह सड़क जिसकी स्थिति हाता से लेकर तिरिंग गेट तक अत्यंत जर्जर हालत में है. जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया था. (नीचे भी पढ़े)

संवेदक द्वारा हाता चौक से हल्दीपोखर स्टेशन तक कि सड़क की मरम्मत कर कार्य को लगभग दो माह पूर्व बंद कर दिया गया . मरम्मत कार्य बंद होने से ग्रामीणों में निराशा छा गई और सड़क पर बने बड़े बड़े गड्डे के कारण लगातार दुर्घटनाओं में वृद्धि हो गई . झामुमो हल्दीपोखर पंचायत कमिटी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को स्थानीय ग्रामीणों के साथ सड़क पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की जानकारी स्थानीय विधायक संजीव सरदार को दी, जिसके उपरांत विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कार्य को एक बार पुनः शुरू कराया गया. (नीचे भी पढ़े)

गुरुवार को संवेदक द्वारा बाकी बचे कार्य को हल्दीपोखर से शुरू करा दिया गया है, जिस पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया . झामुमो नेता देव पालित ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त किया है . इस अवसर पर देव पालित, जमाल अमजद खान, मोहम्मद वसीम, रोहित राम, प्रकाश सरदार, शुभम बोस, लखन गोप मौजूद थे.







