नयी दिल्ली: वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे इसकी जानकारी कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने नाम की घोषणा की. दासमुंशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह केरल जा रही हैं. उनके साथ अजय माकन और मुकुल वासनिक भी जाएंगे. वहां सभी विधायकों से मिलकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले के साथ सभी खड़े हैं और सब मिलकर एकजुट होकर काम करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही सतीशन के घर पर समर्थकों का जमावड़ा लगाने लगा है और जश्न मनाया जा रहा है. सतीशन छह बार के विधायक हैं और राज्य में पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. इस फैसले में केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे वरिष्ठ नेताओं को पीछे छोड़ दिया गया. पिछले कुछ दिनों से इन तीनों नामों को लेकर पार्टी के अंदर काफी खींचतान और लॉबिंग चल रही थी. इसमें सबसे पहले केसी वेणुगोपाल का नाम चल रहा था. साथ ही साथ वेणुगोपाल राहुल गांधी की पहली पसंद भी थे.







