
चाकुलिया : चाकुलिया – धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर अंधारिया गांव के पास मुख्य सड़क पर दो ग्रामीण नशे में धुत जख्मी हालत में बेसुध सड़क पर पड़े हुए थे. चाकुलिया से रांची जाने के क्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर महंती की नजर सड़क पर पड़े दोनों ग्रामीणों पर पड़ी. विधायक श्री महंती ने अपने वाहन को रूकवाया और दोनों जख्मी ग्रामीणों के पास पहुंचकर उनकी सुध ली. विधायक ने मानवता दिखाते हुए सड़क पर खड़े होकर धालभूमगढ़ से चाकुलिया की ओर जा रही एक वाहन को रूकवाकर खुद ही अपने कार्यकर्ता और सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दोनों युवकों को वाहन उपचार के लिए सीएचसी पहुंचवाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजित मुर्मू ने बताया की दोनों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. कहा कि दोनों ग्रामीण नशे में है जिस कारण उनकी अबतक पहचान नही हो पायी है.



