पोटका: झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार को इम्पेरियल रिसोर्ट तेतला में प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई . इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे.बैठक में पोटका प्रखंड के 34 पंचायत कमिटी के पदाधिकारी समेत झामुमो के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे . बैठक में सर्वप्रथम विगत माह आयोजित बैठक की समीक्षा की गई जिसके उपरांत सभी पंचायत में संगठन को दुरुस्त करने एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पंचायत एवं जन जन तक पहुंचाने पर विचार मंथन किया गया. बैठक को संबोधित करते विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य एवं पोटका विधानसभा की जनता ने दोबारा झामुमो के नेतृत्व में सरकार का गठन कर एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है . (नीचे भी पढ़े)

जनता ने उन्हें जो जीत दिला क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन सफलतापूर्वक करने हेतु कार्यकताओ के सहयोग की जरूरत है. इसलिए क्षेत्र में सरकार के विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए झामुमो कार्यकर्ता सारथी बने. उन्होंने कहा कि पूर्व के भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नजरअंदाज किया जिससे पांच वर्षों में भी पूरे तरह से क्षेत्र का विकास संभव नही हो पाया है, जिसे इस कार्यकाल में पूरा करना है जिसकी शुरुआत हो चुकी है.प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने बताया कि आज के बैठक में प्रखंड के तमाम 34 पंचायत के पदाधिकारियों से सभी पंचायत हेतु दो दो विकास योजनाओं के साथ साथ खराब जलमीनार की सूची एवं धुमकुड़िया भवन निर्माण, जाहेरथान घेराबंदी की सूची ली गई है. उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को दूर करने हेतु झामुमो प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाएंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सत्ता एवं संगठन में गठजोड़ किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में ये रहे उपस्थित:बैठक में झामुमो नेता सुनील महतो,शंकर चन्द्र हेम्ब्रम, बबलू चौधरी, चंद्रावती महतो,जिकरुल होदा, विधासागर दास, कालीपदो सरदार, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, अनुपम मंडल, हितेश भगत, दुखु मार्डी, बिरेन पात्र,चंका सरदार, चक्रधर महतो, मो जमाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे .











