
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बरागारिया पंचायत स्थित वतवती, पानीपोरा और बरागरिया गांव का का बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने दौरा कर किया और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. विधायक ने तीनों गांव में बैठक कर राज्य की हेमंत सरकार की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया. वही ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखकर जल्द समाधान की मांग की. विधायक श्री महंती ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने जिस भरोसे और उम्मीद से उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना है वे उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. वर्तमान में राज्य में कोरोना के कारण सारे विकास कार्य प्रभावित हैं. समान्य परिस्थिति होने पर राज्य में विकास को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर समाधान किया जायेगा. हेमंत सरकार विकास के प्रति सचेत है. सरकार के कार्यकाल में शहर से लेकर गांव तक में विकास होगा और लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा. इस दौरान झामुमो नेता समीर दास, अरुण बारीक, आशीष गिरि, राजीव गिरि, मनोज माइती, मिथुन कर, राम मुर्मू, लखीराम मुर्मू, राघव घोष, गोबिंदो तराई, सीमांत खाटुआ, बिजय सेनापति समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




