चाकुलिया : चाकुलिया में बढ़ते डेंगू के प्रभाव के मद्देनजर बुधवार को नगर पंचायत की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. जागरुकता रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार बिरसा चौक पहुंची, वहां से मिस्त्रीपाड़ा होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. रैली के माध्यम से लोगों को अपने आस पास साफ सफाई रखने की अपील की गई. इस अवसर पर एसडीओ सत्यवीर रजक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार बढ़ते डेंगू के प्रभाव को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई है. (नीचे भी पढ़ें)
रैली के माध्यम से लोगों को डेंगू के रोकथाम कैसे करनी है, इसकी जानकारी दी जा रही है. ताकि लोग जागरुक होकर अपने आस पास साफ सफाई रखें,पानी जमाव ना होने दे,पीने के पानी के बर्तन को साफ रखें समेत अन्य जानकारियां दी गई है. रैली में घाटशिला के एसडीओ सह नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सत्यवीर रजक, बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम,सीटी मैनेजर मोनिस सलाम,बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सविता सिंहा,सेवा निवृत्त शिक्षक रामस्वरूप यादव,प्रभात मिंज,कनीय अभियंता लखिन्द्र माहली,प्रदीप उरांव,ग्लोरिया भेंगरा,रेणुका महतो,प्रलभ झा,अरुण महतो,असीम नाथ समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



