चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल क्लब द्वारा निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शनिवार को महा सप्तमी के दिन विधायक समीर मोहंती की पत्नी नैना मोहंती ने फीता काट कर पंडाल का उद्घाटन किया. मौके पर श्रीमती मोहंती ने मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की और सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी.(नीचे भी पढ़ें)

क्लब द्वारा प्राकृतिक और वन्यजीव संरक्षण थीम पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है. पंडाल उद्घाटन के पश्चात महिला और पुरूषों ने भक्ति भाव से मां दूर्गा की पूजा की. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर कमेटी के सेवानिवृत्त शिक्षक मनिन्द्र नाथ पालित, एनएन साव, मनिन्द्र नाथ पाल, समरेन्द्र मंडल, जयपदो पाईकिरा, बुलबुल मंडल, झंटू भोल, बुना पाईकिरा, संजय घोष, राकेश मोहंती, शुभदीप दास, कौशिव मोहंती, गौतम शर्मा, निकुंज लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.





