चाकुलिया : चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न दूर्गा पूजा कमेटी द्वारा भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां दूर्गा की पूजा की जा रही है. शुक्रवार देर शाम विधायक समीर मोहंती ने चाकुलिया और बहरागोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों का उद्घाटन किया एवं मां दूर्गा का आशीर्वाद लिया. (नीचे भी पढ़ें)

चाकुलिया प्रखंड के पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा निर्मित माता सीता की नौका विलास थीम पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल, केरूकोचा में निर्मित पूजा पंडाल समेत अन्य पंडालों का फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. चाकुलिया के सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की पूजा लोगों के लिए प्राचीन आस्था का केन्द्र बताते हुए कहा कि यह पूजा हमारी धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है. (नीचे भी पढ़ें)
पुराना बाजार कमेटी द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल और विद्युत सज्जा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आज से मां दूर्गा की दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं.





