गालूडीह : दारिसाई मिलनकुंज मंदिर में विनय दास बाबाजी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय चतुर्थ नवकुंज मधुरास शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. अनुष्ठान के अंतिम दिन आज आयोजन में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. (नीचे भी पढ़ें)

लोगों ने राधा कृष्ण मिलन कुंज मंदिर में शीश झुकाकर परिवार की खुशहाली की कामना की. चैतन्य महाप्रभु की जीवनी पर लगी मूर्तियों की प्रदर्शनी में लोगों की काफी भीड़ दिखी. हालांकि रात को हुई बारिश के कारण लोग अपने-अपने घरों की ओर निकल पड़े. मंदिर में अंतिम दिन तक 58 कीर्तन मंडलियों ने अखंड हरिनाम संकीर्तन किया. नवकुंज के गोस्वामियों ने श्रद्धालुओं के बीच समय-समय पर महा भोग का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

शाम को विनय दास बाबाजी के पास आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही. इधर बारिश के कारण दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया. हालांकि बारिश छूटने के बाद दोबारा दुकानें खुलीं और लोगों ने फिर खरीददारी शुरू कर दी.



