
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की मेडिया पंचायत भवन में संवाद संस्था द्वारा कोरोना काल मे पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन और राहत सामग्री का वितरण किया। संस्था द्वारा बेनाशोल, सुरदा, मेडिया और धोबनी पंचायत के वंचित परिवारों के बीच सुख राहत सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर संस्था द्वारा प्रत्येक परिवार के बीच 25 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो सरसों तेल, 1 किलो नमक, 1 किलो गुड़, साबुन, सोयाबिन समेत अन्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर जिला को-ऑर्डिनेटर सालगे मुर्मू, निरसी हांसदा, चम्पा माडी, पार्वती हांसदा, बासंती हांसदा, सुशीला मांडी समेत अन्य उपस्थित थे। (अगली खबर नीचे पढ़ें)

सरस्वती वाहिनी माता समिति की सदस्यों ने विधायक को मांग पत्र सौंपा
चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय में रविवार को विद्यालय में कार्यरत सरस्वती वाहिनी माता समिति की सदस्यों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती को मांग पत्र सौंपा। विधायक समीर माहती ने माता समिति की समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, धनंजय करुणामय, बलराम महतो, गौतम दास, राजा बारीक, मिथुन कर, माता समिति और सरस्वती वाहिनी की सदस्य झरना बेहरा, नियती हेम्ब्रम, शीतल सोरेन, रानी हेम्ब्रम, लखिमनी मुर्मू, बबिता राणा, संतान कर्मकार, शर्मिला गिरि, पथी बाला गिरि, पारुल पैरा, पुष्पा सिंह, झुनू प्रधान, शेफली पाल, बिना गिरि, सलमा हांसदा, पार्वती बास्के, काजल मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे। (अगली खबर नीचे पढ़ें)

बहरागोड़ा की नुआडीह सड़क टूटी, ग्रामीण मरम्मत करने में जुटे
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नुआडीह गांव जाने वाली कच्ची सड़क विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण सड़क पानी के तेज बहाव में कट गया था। सड़क बहने के कारण ग्रामीणों को गांव आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बहने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन से आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी, ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मरम्मत कराने की दिशा में किसी ने भी अब तक पहल नहीं किया है जिस कारण ग्रामीण खुद श्रमदान कर सड़क की मरम्मत कार्य में जुट गए हैं, ताकि सड़क को दुरुस्त किया जा सके और ग्रामीणों को गांव आने जाने में सहुलियत हो सके। (अगली खबर नीचे पढ़ें)

ट्रेन से गिरकर यात्री हुआ घायल
चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन पर रविवार की शाम अहमदाबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया है। यात्री के गिरने की सूचना रेल कर्मियों ने सीएचसी को दी। सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से घायल यात्री को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। डॉक्टर नरेश बास्के ने प्राथमिक उपचार किया।घायल यात्री ने अपना नाम तुषार मनी बताया है और वह बिहार का रहने वाला है।











