गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया पंचायत के आंचलिक मैदान में मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम झारखंड की ओर से पथ कम्युनिकेशन के कलाकारों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए मेला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया.(नीचे भी पढ़े)
इसमें विभिन्न योजनाएं जैसे रोजगार सृजन, सर्वजन पेंशन, हरा राशन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विवाह, नशापान समेत अन्य के बारे में मेला एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया. इस अवसर पर मुखिया नेहा सिंह, उप मुखिया कपिल देव शर्मा आदि उपस्थित थे.











