बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. चैत्र नवरात्र को लेकर अन्नपूर्णा मंदिरों और रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. शुक्रवार को बेंदा, खंडामौदा, दारीशोल व ब्राह्मणकुंडी में धूमधाम से रामनवमी की पूजा आरंभ हुई. जुलूस में शामिल होने के लिए श्रद्धालु हाथों में तलवार, लाठी और केसरिया ध्वज लेकर जुलूस में चल रहे थे. ब्राह्मणकुंडी में जुलूस की रुपरेखा पांचबडिया, बेलबोरिया होते हुए ब्राह्मणकुंडी वापस पहुंचकर संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
दारीसोल में जुलूस हनुमान मंदिर से निकल कर सर्विस रोड होते हुए गांव का परिभ्रमण करते हुए पुनः हनुमान मंदिर आकर संपन्न हुआ. इसी तरह खंडमौदा में नवनिर्मित मंदिरों के समीप पूजा अर्चना की गई, जिसमें पूजा स्थल से जुलूस निकालकर पूरे खंडामौदा एवं जामबनी गांव का भगवा ध्वज के साथ गाजे बाजे के साथ संपन्न हुआ. बेंदा गांव में रसिक जीवन मंदिर प्रांगण से जुलूस निकालकर पूरा गांव भ्रमण करते हुए फिर मंदिर परिसर पहुंचा, जहां जुलूस संपन्न हुआ.




