चाकुलिया: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चाकुलिया डायट परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय संकुल साधन सेवकों का एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें नेशनल अचीवमेंट सर्वे और एफएलएन के तहत समाज एवं अधिगम विकास पर लोगों को जानकारी दी गई. उन्मुखीकरण कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक रामनाथ सिंह और अंकिता चंपा मुर्मू ने प्रशिक्षणार्थियों को वर्तमान शिक्षण कार्यों में नेशनल अचीवमेंट सर्वे के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 14 प्रखंड के 133 बीआरपी और सीआरपी ने भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)
इस उन्मुखीकरण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नेशनल अचीवमेंट सर्वे एवं एफएलएम के रिपोर्ट को रिपोर्ट के बारे में बताना और बच्चों के लर्निंग अधिगम में सुधार करने के लिए आने वाले उपायों एवं आधुनिक पद्धति के बारे में नवीनतम जानकारी दी गई. इस कार्यशाला में डायट की प्रिंसिपल सह जिला शिक्षा अधीक्षक अंशु कुमारी, संकाय सदस्य बसंत कुमार, विक्टर विजय समद, राजीव कुमार, जुथिका भक्त समेत अन्य उपस्थित थे.



