पोटका : रामनवमी एवं ईद के शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन को लेकर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई .बैठक में थाना प्रभारी रवि होनहागा,सबइंस्पेक्टर कुंदन वर्मा,मुखिया सुकलाल सरदार समेत विभिन्न रामनवमी आखडा के सदस्य एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे .बैठक में सर्वप्रथम प्रशासन द्वारा आखडा कमिटियों से रामनवमी जुलूस को लेकर सम्पूर्ण जान कारी ली गई .आखडा कमिटी के सदस्यों द्वारा प्रशासन से जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं मेडिकल टीम उपलब्ध कराने की मांग की .(नीचे भी पढ़े)
बैठक को संबोधित करते पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने कहा कि पर्व त्योहार का आयोजन सभी समाज के लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाए प्रशासन आपकी सेवा में 24 घँटे खड़ी है .उन्होंने कहा कि आखडा कमिटी जुलूस के तय मार्ग एवं समय का विशेष ध्यान रखे शराब पीकर जुलूस में कोई शामिल ना हो यह सुनिश्चित करे ,जुलूस में करतबबाज घातक हथियारों का इस्तेमाल ना करे.उन्होंने कहा कि पुजा एवं आखडा जुलूस के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी वैसे लोगो पर प्रशासन कड़ाई से निपटेगी .उन्होंने कहा कि पुजा कमिटी के सदस्य किसी भी प्रकार के अफवाह एवं सोशल मीडिया पर गलत संदेश देने वाले लोगो की सूचना प्रशासन को दे .बैठक में ग्रामप्रधान उत्तम कुमार सिंह,निरुपम भगत,अमल रंजन सरदार,अंकन पालित,रिक चट्टजी, विशाल राय,शंकर मुंडा,राम महाली,चिरंजीत भगत,राजकुमार मुंडा,मृगांक मंडल, विरधान मंडल, निपेन मंडल आदि उपस्थित थे .



