जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके की पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस कड़ी में गुड़ाबांधा इलाके में पुलिस ने थापामारी कर 19 किलो 700 ग्राम का अवैध गांजा की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक गाड़ी भी जब्त किया गया है, जिससे गांजा की तस्करी की जा रही थी. पकड़े गये लोगों मे ओड़िशा के मयूरभंज के झारपोखरिया निवासी सनत सेठी और डुमिरया के पांडुसाई निवासी रुपक कुमार साव शामिल है. एसपी ग्रामीण के निर्देश पर डीएसपी मुसाबानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने छापामारी की. आस्ती पिकेट के सामने पुलिस घात लगाकर सूचना मिलने के बाद बैठी हुई थी. इसी बीच दोनों एक गाड़ी में आये और बैग से कुछ निकालकर एक व्यक्ति को पैकेट दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा, जिनके पास से कुल 12 पैकेट में रखे 19 किलो 700 ग्राम गांजा को बरामद कर लिया. उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी करने वाले दल में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, गुड़ाबांधा थाना के एसआइ मणिकांत कुमार, अरविंद कुमार, रोशन कुमार, एएसआइ अजय कुमार सिंह, रामचरण साह, रसेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
पोटका पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा
अवैध नशीले पदार्थ की बरामदगी को लेकर चली आ रही छापामारी के तहत जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पोटका में पुलिस ने हाता चौक के पास चेकिंग के दौरान टेम्पो पर सवार होकर अवैध शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया. युवक जमशेदपुर के बर्मामाइंस के बजरंग बलि मंदिर के पास चूनाभट्ठा निवासी पंकज गिरी है. उसके पास से पुलिस ने नाइट गर्ल व्हिस्की का 25 कार्टून जब्त किया है.











