पोटका : पोटका प्रखंड के तेंतलापोड़ा और कमलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पुजा अर्चना के उपरांत किया गया . विधायक श्री सरदार ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है. मुख्यमंत्री की सोच एक विकसित प्रदेश बनाने का है. इस दिशा में हम सभी मिलकर आगे बढ़ रहें हैं. (नीचे भी पढ़े)

विधायक ने कहा कि पोटका के 35 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा. स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से यहां ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा में सुविधा होगी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान प्रदीप दल, मुखिया पुष्पलता मुंडा, पंसस अमलिका सरदार, जीब सरदार, मनोज सरदार, बुढ़ान मुर्मू, मेयालाल भूमिज, शिवचरण हांसदा, सुधीर सोरेन, हितेश भकत, लखिन्द्र सरदार, सोमाय किस्कु, संदीप पाटबांधा आदि उपस्थित थे .



