चाकुलिया: बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य सुप्रिया सीट रविवार को अपने समर्थकों के साथ चाकुलिया विधायक कार्यालय पहुंचकर झामुमो में शामिल हुई है. विधायक समीर मोहंती ने जिप सदस्य और उनके समर्थकों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य और विस क्षेत्र में हेमंत सरकार की विकास कार्यों से प्रभावित होकर पंचायत जनप्रतिनिधि और विभिन्न दल के कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ले रहें हैं, इससे क्षेत्र में संगठन मजबूत बनकर उभरेगा. उन्होंने कहा कि झामुमो एक परिवार है और पार्टी में आए सभी सदस्यों को उचित सम्मान और स्थान मिलेगा. (नीचे भी पढ़े)
जिप सदस्य सुप्रिया सीट ने कहा की सीएम हेमंत सोरेन और विधायक समीर मोहंती के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो का दामन थामा है. कहा कि वे सभी को साथ लेकर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगी, इस अवसर पर नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, पार्षद मौसमी मल्लिक,गौतम दास, विशाल बारिक,बलराम महतो, जगन्नाथ महतो,राम मुर्मू, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड के कई पंचायत जनप्रतिनिधि और विभिन्न दल के नेता और कार्यकर्ता भी झामुमो नेताओं के संपर्क में हैं जो जल्द ही झामुमो का दामन थामेंगे.







