घाटशिला / धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ रेलयात्री कमेटी द्वारा रैली निकालकर डीआरएम के नाम पर स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया. धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन की फुटओवर ब्रिज को दक्षिण दिशा में विस्तार करने तथा अंडर पास निर्माण की मांग की. ज्ञापन में लिखा है कि धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन में जो फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है, यह प्लेटफार्म संख्या एक से पांच तक ही बनाया गया है, जबकि इस स्टेशन में प्लेटफार्म संख्या छह तक है. फुट ओवरब्रिज प्लेटफार्म संख्या 5 तक ही सीमित रहने के कारण दक्षिण दिशा में बसे हुए दर्जनों गांव के लोगों को जान जोखिम पर डालकर रेलवे ट्रैक पार पार करना पड़ता है. (नीचे भी पढे)

कभी-कभी ट्रैक पर ट्रेन खड़े रहने के कारण ट्रेन के नीचे झुक कर पार होना पड़ता है, पार होने के दौरान कई बार दुर्घटना भी घट चुकी है. इसलिए जल्द से जल्द धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन में दक्षिण दिशा की ओवरब्रिज का विस्तारित करने तथा यात्री साधारण फुट के सुविधा हेतु अंडरपास का निर्माण करने का मांग की है. मौके पर हर प्रसाद सिंह सोलंकी, स्वपन कुमार महतो, संजय कर्मकार, चंदना महतो सुबोध कुमार माली समेत अन्य लोग मौजूद थे.



