बहरागोड़ा: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड की माटीहाना पंचायत के कांठूलिया गांव में भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए राहत कार्य चलाया गया.सांसद पुत्र व युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने स्वयं उपस्थित होकर गांव के बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच 423 कंबल का वितरण किया. इस कड़ाके की ठंड में अपनों के बीच पहुंचकर कुणाल महतो ने न केवल कंबल उपलव्ध कराया, बल्कि क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय भी दिया. मौके पर कुणाल महतो ने कहा कि सांसद के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इस भीषण ठंड में असहाय महसूस न करे. सेवा का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.















