बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत की बामडोल चौक से मधुआबेड़ा गांव होते हुए चड़कमारा जाने वाली काफी जर्जर है. सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अहम बात यह है कि यह समस्या आज से नहीं कई सालों से चलती आ रही है, मगर फिर भी इसका समाधान नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से भी की है, परंतु स्थिति जस की तस बनी बनी हुई है. समस्या पिछले 5-6 साल से चलती आ रही है. यहां से निकलने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. कई बार जर्जर सड़क की वजह से गिरने का भी खतरा बना रहता है. (नीचे भी पढ़ें)
बरसात के समय में यह रास्ता और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है क्योंकि सड़क पर कई छोटे बड़े गड्ढे उभर आए है और बरसात में सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है. बरसात खत्म होने के बाद भी यहां पर पानी इसी तरह जमा रहता है. पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं होने की वजह से अधिक समस्या हो रही है. बता दें कि इस रास्ते से पैदल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही प्रशासन इस समस्या का समाधान करें ताकि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके.






