चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के श्यामसुंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का उद्घाटन 14 दिसंबर को विधायक समीर महंती द्वारा किया जाएगा. ज्ञात हो कि तीन वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 2.40 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया था. यह भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हैंड ओवर भी हो गया था परन्तु चालू नही हो पाया था. इसके कारण बड़ी आबादी सरकारी चिकित्सा का लाभ पाने से वंचित थे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि 14 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन होगा और इसमें आउटडोर कि सेवा शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र में सप्ताह में तीन दिन आउटडोर की सुविधा होगी. ज्ञात की इस स्वास्थ्य केंद्र के चालू हो जाने से चाकुलिया प्रखंड के साथ-साथ गुड़ाबांधा प्रखंड के लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा.




