रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में कमलदेव हत्याकांड में सीबीआई जांच और पकड़े गए आरोपियों की नार्को टेस्ट कराने की मांग को लेकर मंगलवार को चक्रधरपुर शहर बंद रहा. बंदी के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर पुलिस प्रशासन सिविल ड्रेस में जगह-जगह तैनात थी. वहीं विधि व्यवस्था को देखते हुए एसडीओ रीना हासदा पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण करती रही. बता दें कि चक्रधरपुर बंदी को लेकर एक दिन पूर्व संध्या में शहरवासियों से कमल देवगिरी के परिजन व समर्थकों ने स्वेच्छा से दुकान एवं प्रतिष्ठा ने बंद करने आह्वान किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए शहरवासियों आपने दुकान प्रतिष्ठान बंद रखे और सीबीआई और नार्को टेस्ट कराने की मांग की.



