चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे सरकारी भूमि पर वर्षो से रह रहे जैसिन सबर की पुआल का झोपड़ी मंगलवार की सुबह ढह गयी. जिस वक्त घटना हुई उस वक्त परिवार के चारों सदस्य बाल-बाल बच गए. दामिनी सबर ने कहा कि सुबह सभी परिवार के लोग झोपड़ी के बाहर बैठे थे तभी अचानक पुआल का घर ढह गया. घर ढहने से वे सभी बेघर हो गए है और परिवार के सभी लोग खुले आसमान के नीचे रहने पर विवश है. जैसिन सबर ने कहा कि घर में रखे सारा सामान बर्बाद हो गया है.












