गालूडीह: गालूडीह के महुलिया लैम्पस के चेयरमैन भोंटा मुर्मू का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. वे 50 वर्ष के थे. धतकीडीह गांव निवासी भोंटा मुर्मू वर्ष 2022 से महुलिया लैम्पस में चेयरमैन के पद पर थे. वे काफी मिलनसार थे. उनके आकस्मिक निधन से महुलिया पंचायत मे शोक व्याप्त है. परिजनों ने मंगलवार शाम को धतकीडीह गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार के दौरान आसपास क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.



