गालूडीह: सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बीएड कॉलेज) के चेयरमैन डॉ सुब्रत कुमार विश्वास (70) का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया.उनका इलाज टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा था. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर से कॉलेज परिवार, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. (नीचे भी पढ़े)
वे लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय थे और कॉलेज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके नेतृत्व में संस्थान ने शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. कॉलेज के शिक्षकों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.








