चाकुलिया : चाकुलिया के रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल की आइसीएसई की दसवीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है. सृष्टि महतो 95.02 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी है. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल और ट्यूशन शिक्षकों को दिया है. वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. कृतिका सिंह को 93.06 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं और वह स्कूल की सेकेंड टॉपर रही है. सौरभ सानिग्रही 92.02 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड टॉपर रहे हैं. वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं सुप्रिया दास को 91.04 प्रतिशत अंक मिले हैं और उसने विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया है. वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. इस विद्यालय से कुल 44 विद्यार्थियों ने आइसीएसई की परीक्षा दी थी, जिनमें से सभी सफल रहे हैं. विद्यालय के प्राचार्य शांतनु दत्ता और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताई है.




