चाकुलिया : चाकुलिया के मानस नगर (स्टील फैक्ट्री) परिसर में 1976 में आयोजित मानस चतु: शती समारोह के 50 साल पूर्ण होने के अवसर पर सात दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह 23 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित होगा. इस समारोह में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जायेंगे. कार्यक्रम को लेकर बुधवार को विजयादशमी के दिन मानस नगर परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम को लेकर सभी सदस्य जुटे हुए हैं और इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)

अवसर पर रवि झुनझुनवाला, राजा झुनझुनवाला, अशोक झुनझुनवाला, दुर्गा दत्त लोधा, गणेश रूंगटा, दीपक झुनझुनवाला,शंकर रूंगटा, कमल रूंगटा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, जुगल किशोर क्याल, राजेश लोधा, आलोक लोधा, मुरारी लाल शर्मा, सुभाष लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.





